जरुरी जानकारी | टाटा स्टील का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 64 प्रतिशत घटकर 554 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील का मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 64.59 प्रतिशत घटकर 554.56 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि प्राप्तियां कम रहने और कुछ असाधारण मदों की वजह से उसकी मुनाफा घटा है।

नयी दिल्ली, 29 मई टाटा स्टील का मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 64.59 प्रतिशत घटकर 554.56 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि प्राप्तियां कम रहने और कुछ असाधारण मदों की वजह से उसकी मुनाफा घटा है।

एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 1,566.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 63,131.08 करोड़ रुपये से घटकर 58,863.22 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी का खर्च एक साल पहले के 59,918.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 56,496.88 करोड़ रुपये रहा।

कम प्राप्तियों के कारण इसके राजस्व में छह प्रतिशत की कमी आई, जिसकी आंशिक भरपाई भारत में अधिक मात्रा से हुई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3.60 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए एक या अधिक किस्तों में अतिरिक्त ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने को भी मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\