एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टाटा स्टील ने 2022-23 में रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया: सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील ने पिछले वित्त वर्ष में एक चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने यह बात कही।

जरुरी जानकारी | टाटा स्टील ने 2022-23 में रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया: सीईओ

नयी दिल्ली, छह अप्रैल टाटा स्टील ने पिछले वित्त वर्ष में एक चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने यह बात कही।

कंपनी ने 2021-22 के 190.6 लाख टन के मुकाबले 2022-23 में 198.7 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया।

इस दौरान टाटा स्टील की बिक्री सालाना आधार पर बढ़कर 188.7 लाख टन हो गई, जो इससे पिछले साल में 182.7 लाख टन थी।

नरेंद्रन ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘टाटा स्टील ने चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मजबूत विपणन नेटवर्क और तेजतर्रार कारोबारी मॉडल ने हमें सभी खंड में बढ़त दर्ज करने में सक्षम बनाया।

बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान टाटा स्टील का उत्पादन बढ़कर 51.5 लाख टन हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 49 लाख टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).