खेल की खबरें | टाटा स्टील मास्टर्स : प्रज्ञानानंदा ने विदित को हराया, कार्लसन को बढत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर में हरा दिया ।

विज्क आन जी (नीदरलैंड), 27 जनवरी युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने हमवतन विदित गुजराती को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर में हरा दिया ।

सोलह वर्ष के प्रज्ञानानंदा ने तीन मैच में हार के सिलसिले को तोड़कर अपने से ऊंची ईएलओ रेटिंग वाले गुजराती को 78 चालों में मात दी ।

अब गुजराती नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गए और उनके 5 . 5 अंक हैं ।वहीं प्रज्ञानानंदा 3 . 5 अंक लेकर 13वें स्थान पर आ गए हैं ।

शीर्ष पर काबिज बाकी खिलाड़ियों ने ड्रॉ खेले जिसके बाद मैग्नस कार्लसन पहले स्थान पर बने हुए हैं ।

कार्लसन और सर्जेइ कर्जाकिन ने 16 चालों में ड्रॉ खेला । नीदरलैंड के अनीश गिरी और पोलैंड के जान क्रिस्टाफ डुडा की बाजी भी ड्रॉ रही । गिरी दूसरे स्थान पर हैं ।

रिचर्ड रैपोर्ट ने फेबियानो कारूआना को हराया जबकि आंद्रेइ एसिपेंको ने दानिल दुबोव को मात दी ।

चैलेंजर्स वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रूस की पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेलकर दो अंक की बढत कायम रखी है । थाइ दाइ वान एंगुयेन और योनास बुल ब्येरे दूसरे स्थान पर हैं ।

मास्टर्स और चैलेंजर्स दोनों वर्गों में दो दौर के मुकाबले बाकी हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\