खेल की खबरें | टाटा स्टील 25 के दौड़: किस्सा ने पुरुष और केबेडी ने महिला वर्ग का खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इथियोपिया की सुतूम केबेडी ने टाटा स्टील वर्ल्ड 25के (25 किलोमीटर की दौड़) के नौवें सत्र में महिलाओं का ताज बरकरार रखा तो वहीं युगांडा के स्टीफन किस्सा ने रविवार को यहां पुरुषों की दौड़ में गत चैंपियन कीनिया के डेनियल एबेन्यो पर जीत हासिल की।

कोलकाता, 15 दिसंबर इथियोपिया की सुतूम केबेडी ने टाटा स्टील वर्ल्ड 25के (25 किलोमीटर की दौड़) के नौवें सत्र में महिलाओं का ताज बरकरार रखा तो वहीं युगांडा के स्टीफन किस्सा ने रविवार को यहां पुरुषों की दौड़ में गत चैंपियन कीनिया के डेनियल एबेन्यो पर जीत हासिल की।

  भारतीय एलीट धावकों ने भी इस दूरी की पहली विश्व एथलेटिक्स गोल्ड स्तर के रेस में शानदार प्रदर्शन किये। गुलवीर सिंह ने नये मीट रिकॉर्ड के भारतीय पुरूषों का खिताब जीता। महिला वर्ग में संजीवनी शीर्ष भारतीय रहीं।

विभिन्न श्रेणियों में 20,500 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। केबेडी ने एक घंटा 19:17 मिनट के समय के साथ अपने खिताब का बचाव किया।

कीनिया की विओला चपेंगेन दूसरे और बहरीन की दिसी जिस्सा महिलाओं में तीसरे स्थान पर रही।

किस्सा ने एक घंटा 12.55 मिनट के साथ पुरुषों में शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि गत चैम्पियन डेनियर एबेन्यो उनसे चार सेकेंड पीछे दूसरे स्थान पर रहे। एंथोनी किपचिरचिर ने कांस्य पदक जीता।

भारतीयों में 26 साल के गुलवीर ने एक घंटा 14:10 मिनट के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया। सावन बेरवाल एक सेकेंड के अंतर से भारतीयों में दूसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं में 28 साल की संजीवनी ने पांच मिनट का सुधार करते हुए एक घंटे 29:08 सेकेंड का समय लिया।

भारतीय महिलाओं में लिली दास (एक घंटा 30:58 सेकेंड) और कविता यादव (एक घंटा और 32:19 मिनट) ने अगले दो स्थान हासिल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान