जरुरी जानकारी | एयर एशिया इंडिया में 3.76 करोड़ डॉलर में 32.67 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा संस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा संस किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया (एएआई) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 83.67 प्रतिशत करेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि वह एयरएशिया इन्वेस्टमेंट लि. (एएआईएल) से विमानन कंपनी की 32.67 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण 3.76 करोड़ डॉलर में करेगी।

मुंबई, 29 दिसंबर टाटा संस किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया (एएआई) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 83.67 प्रतिशत करेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि वह एयरएशिया इन्वेस्टमेंट लि. (एएआईएल) से विमानन कंपनी की 32.67 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण 3.76 करोड़ डॉलर में करेगी।

मलेशिया की एयरएशिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एएआईएल की बेंगलुरु की कंपनी एयरएशिया इंडिया में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कुछ सप्ताह पहले ही मलेशिया के एयरलाइन समूह ने कहा था कि वह किफायती सेवा कपंनी एयरएशिया इंडिया में अपने निवेश की समीक्षा कर रहा है। उसने कहा था कि एयर एशिया इंडिया की ‘नकदी सूख’ रही है और इससे वित्तीय दबाव बढ़ रहा है।

इस बारे में संपर्क करने पर टाटा संस के प्रवक्ता ने टिप्पणी से इनकार किया। मलेशिया के एयरलाइन समूह ने टाटा संस के साथ 2013 में हाथ मिलाया था और बजट विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया का गठन किया था। तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने उस समय विदेशी एयरलाइंस को भारतीय विमानन कंपनियों में 49 प्रतिशत तक निवेश करने की अनुमति दी थी।

उसके बाद एयरएशिया ने घरेलू मार्गों पर अपना परिचालन शुरू किया था। बेंगलुरु मुख्यालय वाली एरलाइन देश में अपनी सेवाएं शुरू करने के सात साल बाद भी सिर्फ घरेलू उड़ानों तक सीमित है।

स्टॉक एक्सचेंज बुर्सा मलेशिया को भेजी सूचना में एयरएशिया ने कहा, ‘‘एयरएशिया के निदेशक मंडल ने घोषणा की है उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एएआईएल और टाटा संस प्राइवेट लि. ने 29 दिसंबर को शेयर खरीद करार किया है।’’

इस करार के तहत एयरएशिया इंडिया में 32.67 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण टाटा संस 3,76,60,000 डॉलर में करेगी।

एयरएशिया इंडिया भारत में 33 एयरबस ए320 विमानों के जरिये 19 गंतव्यों पर परिचालन करती है। इनमें से तीन ए320 नियो विमान हैं।

कोरोना वायरस महामारी का विमानन क्षेत्र पर काफी बुरा असर पड़ा है। इसी दौरान एयर एशिया इंडिया का नुकसान अप्रैल- जून 2020 में बढ़कर 332 करोड़ रुपये तक पहुंच गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 15.11 करोड़ रुपये पर था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान