जरुरी जानकारी | टाटा संस ने टीसीएस के शेयर बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस प्राइवेट लि. ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईटी कंपनी के हालिया संपन्न शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत टाटा संस ने टीसीएस के शेयर बेचे हैं।

नयी दिल्ली, सात जनवरी टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस प्राइवेट लि. ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईटी कंपनी के हालिया संपन्न शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत टाटा संस ने टीसीएस के शेयर बेचे हैं।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि टाटा संस ने समूह की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी की शेयर पुनर्खरीद योजना के तहत 3.33 करोड़ शेयर बेचे हैं।

पुनर्खरीद पूरी होने के बाद टीसीएस में टाटा संस की हिस्सेदारी 72.16 प्रतिशत रह गई है।

करीब 3,000 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर पुनर्खरीद के तहत टाटा संस की शेयर बिक्री का मूल्य 9,997 करोड़ रुपये बैठता है। प्रवर्तक समूह की एक अन्य कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉंरपोरेशन ने आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की 16,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना के तहत टीसीएस के करीब 3.7 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

एक जनवरी को बंद हुई इस पेशकश के तहत टीसीएस ने 5.33 करोड़ इक्विटी शेयरों को वापस खरीदा है। पुनर्खरीद के तहत करीब 16,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने टीसीएस के 12,584 शेयर बेचे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें