जरुरी जानकारी | टाटा रियल्टी ने गुरुग्राम में जॉनसन कंट्रोल्स, पेप्सिको को कार्यालय स्थल पट्टे पर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी वाणिज्यिक परियोजनाओं में जॉनसन कंट्रोल्स और पेप्सिको को 1.56 लाख वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थल पट्टे (लीज) पर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, चार मई टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी वाणिज्यिक परियोजनाओं में जॉनसन कंट्रोल्स और पेप्सिको को 1.56 लाख वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थल पट्टे (लीज) पर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

टीआरआईएल ने एक बयान में कहा, ‘‘अगले 24 माह में ‘पट्टे’ से परिचालन आय करीब 27 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।’’

टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने जॉनसन कंट्रोल्स और पेप्सिको को 1,56,000 वर्ग फुट से अधिक का स्थल पट्टे पर दिया है।

जॉनसन कंट्रोल्स ने गुरुग्राम के आईटी/आईटीईएस एसईजेड परिसर इंटेलियन पार्क में 85,000 वर्ग फुट कार्यालय स्थल लीज पर लिया है। यह संपत्ति 25 एकड़ में फैली हुई है।

पेप्सिको ने इंटेलियन एज में करीब 71 हजार वर्ग फुट जगह के लिए भी करार किया है, जो गुरुग्राम के सेक्टर-72 में आठ एकड़ की प्रमुख भूमि में फैला हुआ है।

टाटा रियल्टी चेन्नई, गुरुग्राम और मुंबई में ग्रेड ‘ए’ वाणिज्यिक संपत्तियां विकसित कर रही है।

कंपनी का 2027 तक अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर इसे 4.5 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर