जरुरी जानकारी | टाटा पावर महाराष्ट्र में विकसित करेगी 100 मेगावाट की सौर परियोजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर ने महाराष्ट्र में 100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने का ठेका हासिल किया है।
नयी दिल्ली, 19 जून टाटा पावर ने महाराष्ट्र में 100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने का ठेका हासिल किया है।
शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड से 100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने का ठेका मिला है।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
इसके लिए महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी ने टाटा पावर के साथ 25 साल के लिए बिजली खरीद समझौता भी किया है जो बिजली परियोजना के चालू होने की तय तिथि से मान्य होगा।
परियोजना को इस समझौते की तिथि से 18 महीने के भीतर चालू करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
इस बारे में टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि इस ठेके साथ कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3,557 मेगावाट हो गयी है।
कंपनी को इस संयंत्र से सालाना 24 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन और करीब 24 करोड़ किलोग्राम वार्षिक कार्बन उत्सर्जन कम करने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)