जरुरी जानकारी | टाटा पावर रिन्यूएबल के पोर्टफोलियो में 1.4 गीगावाट की कैप्टिव परियोजनाएं शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले छह महीनों में अपने पोर्टफोलियो में 1.4 गीगावाट क्षमता की निजी उपयोग (कैप्टिव) वाली परियोजनाएं जोड़ी हैं।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले छह महीनों में अपने पोर्टफोलियो में 1.4 गीगावाट क्षमता की निजी उपयोग (कैप्टिव) वाली परियोजनाएं जोड़ी हैं।

नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी कंपनी ने एक बयान में कहा कि आंतरिक इस्तेमाल के लिए विकसित यानी कैप्टिव परियोजनाओं के शामिल होने से उसकी कुल नवीकरणीय क्षमता अक्टूबर, 2023 तक बढ़कर 7,961 मेगावाट हो गई है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल 3,755 मेगावाट की परियोजनाएं विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इसकी 4,206 मेगावाट की परिचालन क्षमता में 3,200 मेगावाट की सौर परियोजनाएं और 1,006 मेगावाट की पवन परियोजनाएं शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, टीपीआरईएल ने पिछले छह महीनों (जून-नवंबर) में समूह कैप्टिव परियोजनाओं में 1.4 गीगावाट क्षमता जोड़ी है। विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगों के साथ बिजली आपूर्ति समझौते (पीडीए) पर हस्ताक्षर करने से ऐसा हुआ है।

टाटा पावर की अनुषंगी टीपीआरईएल ने टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मुकंद लिमिटेड (बजाज समूह की कंपनी) और सैन्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों के साथ समूह कैप्टिव परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए हैं।

टीपीआरईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपेश नंदा ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि एक हरित, अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में हमारे साझा सफर को दर्शाती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर