जरुरी जानकारी | इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपना दबदबा कायम रखने के लिए टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी में किए बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स अपनी नेक्सॉन ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) की कीमतों में बदलाव और कुछ नए संस्करण जोड़कर बाजार में उसे नए सिरे से उतार रही है। कंपनी का इस कदम के पीछे मकसद प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के नए मॉडलों के सामने अपना दबदबा कायम बरकरार रखने का है।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी टाटा मोटर्स अपनी नेक्सॉन ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) की कीमतों में बदलाव और कुछ नए संस्करण जोड़कर बाजार में उसे नए सिरे से उतार रही है। कंपनी का इस कदम के पीछे मकसद प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के नए मॉडलों के सामने अपना दबदबा कायम बरकरार रखने का है।

नेक्सॉन ईवी की शुरुआती कीमत अब 14.49 लाख रुपये है। नेक्सॉन ईवी प्राइम की कीमत 14.49 लाख रुपये से लेकर 16.99 लाख रुपये (शोरूम दाम) के बीच होगी।

इससे पहले इस श्रेणी में शुरुआती मॉडल का दाम 14.99 लाख रुपये था।

इसी तरह, नेक्सॉन ईवी मैक्स श्रेणी की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये हो गई है। इसमें एक नया शुरुआती स्तर का मॉडल जोड़ा गया है। इस मॉडल का दाम 18.99 लाख रुपये तक है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसका इरादा नेक्सॉन ईवी के मैक्स संस्करण की चार्जिंग के बाद दौड़ने की क्षमता बढ़ाकर 453 किलोमीटर (एमआईडीसी) करने का है। अभी यह 437 किलोमीटर है।

कंपनी ने कहा कि नेक्सॉन ईवी मैक्स के मौजूदा मालिकों को श्रेणी को उन्नत करने की सुविधा 15 फरवरी, 2023 से सभी वितरकों के पास मिलने लगेगी।

कंपनी ने कहा कि नेक्सॉन ईवी के सभी श्रेणियों के लिए बुकिंग जारी है। नेक्सॉन ईवी मैक्स एक्सएम के नए संस्करण की डिलिवरी अप्रैल, 2023 से शुरू होगी।

इससे पहले इसी सप्ताह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 पेश की थी, जिसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\