जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 4,415.54 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 4,415.54 करोड़ रुपये पहुंच गया। खर्च बढ़ने तथा सेमीकंडक्टर की कमी से ब्रिटिश इकाई जेएलआर (जअुगार लैंड रोवर) की कम बिक्री से कंपनी का घाटा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 4,415.54 करोड़ रुपये पहुंच गया। खर्च बढ़ने तथा सेमीकंडक्टर की कमी से ब्रिटिश इकाई जेएलआर (जअुगार लैंड रोवर) की कम बिक्री से कंपनी का घाटा बढ़ा है।

टाटा मोटर्स ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा 307.26 करोड़ रुपये था।

कंपनी की एकीकृत आय सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 61,378.82 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 53,530 करोड़ रुपये थी।

टाटा मोटर्स के अनुसार, उसका कुल व्यय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 65,712.83 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 54,982.77 करोड़ रुपये था।

कंपनी की ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर की आय 3.9 अरब पाउंड रही जबकि कर पूर्व नुकसान 30.2 करोड़ पाउंड रहा।

जेएलआर की थोक बिक्री आलोच्य तिमाही में 12.8 प्रतिशत घटकर 64,032 इकाई रही।

एकल आधार पर टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 659.33 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में उसे 1,212.45 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की एकल आधार पर परिचालन आय 10,996.02 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,594.60 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें