जरुरी जानकारी | कोविड-19 के कारण टाटा मोटर्स ने अपने कार्यों से जुड़े 91 लोगों को खोया: चंद्रशेखरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स ने कोविड-19 के कारण कंपनी के कार्यों से जुडे़ 91 लोगों को खो दिया। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ‘ जो भी संभव है, वह करने ’ को तैयार है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई टाटा मोटर्स ने कोविड-19 के कारण कंपनी के कार्यों से जुडे़ 91 लोगों को खो दिया। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ‘ जो भी संभव है, वह करने ’ को तैयार है।

कंपनी के अध्यक्ष, एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को आभासी रूप से आयोजित कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक महासभा में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने कहा कि , ‘‘हमारी कंपनी, टाटा मोटर्स के लिए, यह एक बहुत ही कठिन वर्ष था। वर्ष के दौरान हमारा तत्काल ध्यान हमारे कर्मचारियों और हमारे पारिस्थितिकी तंत्र भागीदारों की सुरक्षा और कल्याण पर था। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमने इस संघर्ष में 91 लोगों को खो दिया। उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है।’’

चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी, मृतकों के परिवारों का समर्थन करने के लिए ‘हरसंभव प्रयत्न करेगी।’’

महामारी के प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए, उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण उत्पादन आपूर्ति श्रृंखला और खुदरा नेटवर्क में व्यवधान के साथ-साथ उपभोक्ता मांग में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021 के चुनौतीपूर्ण रहने के बाद भी कंपनी वित्तीय वर्ष 2023-24 तक एक शून्य-ऋण वाली कंपनी बनने की राह पर अग्रसर है। शून्य रिण से मतलब कंपनी पर कर्ज का भार उसके पास पड़ी नकदी के स्तर पर आने से होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान