जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स का मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5,408 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 5,408 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मई घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 5,408 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,033 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

टाटा मोटर्स के अनुसार चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,05,932 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च, 2022 में 78,439 करोड़ रुपये थी।

वाहन विनिर्माता का एकल आधार पर शुद्ध लाभ समीक्षाधीन तिमाही में 2,696 करोड़ रुपये रहा, जो इससे एक वर्ष पहले 413 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 2,414 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया, जबकि इससे पिछले वर्ष में कंपनी को 11,441 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी का एकीकृत राजस्व 2021-22 के 2,78,454 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 3,45,967 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी