जरुरी जानकारी | टाटा समूह अपनी सभी कंपनियों में सुरक्षा बढ़ाने पर दे रहा ध्यानः चंद्रशेखरन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि टाटा समूह अपनी सभी कंपनियों में सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है क्योंकि यह एक ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ बन गई है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि टाटा समूह अपनी सभी कंपनियों में सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है क्योंकि यह एक ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ बन गई है।
चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह को इसका अहसास है कि विस्तार योजनाओं पर आगे बढ़ने के लिए सुरक्षा के मुद्दे पर और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद किए गए सुरक्षा उपायों और समूह की अन्य कंपनियों में इस तरह की त्रासदियों से बचाव के तरीकों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।
उन्होंने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा समूह की कंपनियों में सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) का एक समूह बनाया गया है।
उन्होंने विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति और भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचने के तरीकों पर पूछे गए सवाल पर कहा, ‘‘सामान्य तौर पर सुरक्षा पूरे टाटा समूह के लिए एक बहुत बड़ी बात है। हमने सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ एक समूह बनाया है और हर कंपनी के निदेशक मंडल में इसकी समीक्षा की जा रही है।’’
टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया का एक विमान 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

