एजेंसी न्यूज

नरिशको बेवरेजेज में पेप्सिको की हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा कंज्यूमर

सौदा कितने का है, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है।

नरिशको बेवरेजेज में पेप्सिको की हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा कंज्यूमर
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई टाटा समूह की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने सोमवार को कहा कि वह संयुक्त उपक्रम नरिशको बेवरेजेज में पेप्सिको की हिस्सेदारी खरीदेगी।

सौदा कितने का है, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है।

टीसीपीएल ने एक बयान में कहा कि खाद्य और पेय पदार्थों के फैल रहे क्षेत्र में कंपनी के उत्पादों की सूची विस्तृत करने के लिए यह कदम बढया गया है।

नरिशको में टीसीपीएल और पेप्सिको की 50-50 प्रतिशतकीहिस्सेदारी है। यह संयुक्त उपक्रम कंपनी हिमालयी मिनरल वाटर, टाटा ग्लूको प्लस और टाटा वाटर प्लस जैसे ब्रांडों की बिक्री करती है।

टाटा कंज्यूमर ने कहा, "यह कदम खाद्य और पेय पदार्थों के क्षेत्र में पोर्टफोलियो बढ़ाने पर टाटा कंज्यूमर के ध्यान देने के अनुरूप है। ये ब्रांड अपनी वृद्धि का मॉडल तैयार कर रहे हैं, जो अब व्यापक होने के लिये तैयार हैं।”

टीसीपीएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील डिसूजा ने कहा, ‘‘संयुक्त उपक्रम के साझेदारों के बीच गहन बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। पेय पदार्थों के बाजार में वृद्धि की शानदार संभावनाएं हैं। यह कदम इस क्षेत्र में हमें अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).