एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का चौथी तिमाही का मुनाफा तीन गुना होकर 239 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 239.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का चौथी तिमाही का मुनाफा तीन गुना होकर 239 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, चार मई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 239.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पूर्व में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड के नाम से जाने जानी वाले टीसीपीएल ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि ने इससे एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 74.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 4.54 प्रतिशत बढ़कर 3,175.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,037.22 करोड़ रुपये थी।

टाटा समूह की एफएमसीजी इकाई का कुल खर्च 2,819.60 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 2,818.34 करोड़ रुपये था।

टीसीपीएल का जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू बाजार से राजस्व 1,953.66 करोड़ रुपये था, जबकि इसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार ने कंपनी की आय में 890.19 करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).