जरुरी जानकारी | टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 29.67 प्रतिशत बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू कारोबार में अच्छी वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 29.67 प्रतिशत बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू कारोबार में अच्छी वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 276.51 करोड़ रुपये रहा था।
टीसीपीएल को पहले टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
कंपनी ने बताया कि जून, 2023 तिमाही में परिचालन आय 12.45 प्रतिशत बढ़कर 3,741.21 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,326.83 करोड़ रुपये थी।
दैनिक उपयोग के घरेलू उत्पाद (एफएमसीजी) बनाने वाली टाटा समूह की कंपनी टीसीपीएल का कुल व्यय सालाना आधार पर 11.68 प्रतिशत बढ़कर 3,304.36 करोड़ रुपये हो गया। जून तिमाही में टीसीपीएल की कुल आय 12.99 प्रतिशत बढ़कर 3,798.96 करोड़ रुपये रही।
जून तिमाही में कंपनी का कुल ब्रांडेड कारोबार 13.11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,372.75 करोड़ रुपये रहा, जो जून, 2022 में 2,981.82 करोड़ रुपये था।
टीसीपीएल के ब्रांडेड कारोबार में चाय, कॉफी, पानी और अन्य मूल्यवर्द्धित कारोबार आते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)