खेल की खबरें | तरूण मानेपल्ली वियतनाम में क्वार्टर फाइनल में, हांगकांग में भारतीय चुनौती समाप्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तरूण मानेपल्ली ने बृहस्पतिवार को यहां वियतनाम सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो भारतीय जोड़ियों के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
हो चीन मिन्ह सिटी, 12 सितंबर तरूण मानेपल्ली ने बृहस्पतिवार को यहां वियतनाम सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो भारतीय जोड़ियों के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
तरूण ने फिनलैंड के जोकिम ओल्ड्रोफ को 21-7 23-21 से हराया और वह टूर्नामेंट के एकल वर्ग में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बचे हैं।
मिश्रित युगल में सतीश कुमार करूणाकरन और आद्या वरियथ की शीर्ष वरीय जोड़ी ने चेन चेंग कुआन और हुंग यू ऐन की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 21-18 21-11 से आसान जीत दर्ज की।
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की छठी वरीय जोड़ी को भी बोक्का नवनीत और रितिका ठाकेर की हमवतन जोड़ी को 21-9 21-7 से हराने के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
पुरुष एकल में भरत राघव को चीन के वैंग झेंग शिंग के खिलाफ 12-21 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि आलाप मिश्रा ने सिंगापुर के जिया वेई जोएल कोह को कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अंतत: 14-21 22-20 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
महिला एकल में रक्षिता श्री संतोष रामराज को चीन की क्वालीफायर डेइ वैंग के खिलाफ 18-21 21-23 से हार झेलनी पड़ी जबकि इशारानी बरुआ इंडोनेशिया की मुतियारा आयु पुस्पितासारी से 20-22 17-21 से हार गई।
महिला युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की पुरुष युगल जोड़ी को लू चेन और पो ली वेई की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 16-21 13-21 से हार झेलनी पड़ी।
इस बीच हांगकांग में बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी की गोह सून हुआत और लेई शेवोन जेमी की मलेशिया की आठवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 11-21 20-22 की हार के साथ इस सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

