तरुण बजाज ने आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार संभाला

शु्क्रवार को आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया.

वित्त विभाग का मंत्रालय (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय में पुराने महारथी तरुण बजाज (Tarun Bajaj) ने शु्क्रवार को आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया. मंत्रालय में उनकी वापसी ऐसे समय हुई है जब देश के आर्थिक हालात कोरोना वायरस की वजह से चिंताजनक बने हुए हैं. इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव थे.

बजाज 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं. वह मंत्रालय में अतनु चक्रवती का स्थान लेंगे. चक्रवर्ती बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए. मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि तरुण बजाज ने आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया. यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने खान, कोयला क्षेत्र में संभावित आर्थिक सुधारों पर की चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय में जाने से पहले बजाज आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव थे. वह वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव और निदेशक रह चुके हैं. वित्तीय सेवा विभाग में वह चार साल तक संयुक्त सचिव रहे. उनके पास बीमा क्षेत्र की जिम्मेदारी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\