एजेंसी न्यूज

तरुण बजाज भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त

बजाज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।

तरुण बजाज भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त

मुंबई, छह मई केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है।

बजाज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक के तौर पर नामित किया है। वह अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।’’

बयान के मुताबिक बजाज का नामांकन पांच मई से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

बजाज 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आर्थिक मामलों के सचिव बनाए जाने से पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं।

वह 2015 में प्रधानमंत्री कार्यालय गए थे। उससे पहले वह वित्त मंत्रालय में ही आर्थिक मामलों के संयुक्त सचिव और वित्त सेवा विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव रहे।

शरद नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).