जरुरी जानकारी | टारो फार्मा कनाडा की अक्वीनोक्स फामास्युटिकल का 82 लाख डालर में अधिग्रहण करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी सन फार्मा ने बुधवार को कहा कि उसकी अमेरिकी इकाई टारो फार्मास्युटिकल की अनुषंगी कंपनी कनाडा की एक्वीनोक्स फार्मास्युटिकल का 82 लाख डालर (करीब 61.35 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में अधिग्रहण करेगी।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई दवा कंपनी सन फार्मा ने बुधवार को कहा कि उसकी अमेरिकी इकाई टारो फार्मास्युटिकल की अनुषंगी कंपनी कनाडा की एक्वीनोक्स फार्मास्युटिकल का 82 लाख डालर (करीब 61.35 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में अधिग्रहण करेगी।
एक्वीनोक्स फार्मास्युटिकल ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के कानून के तहत गठित कंपनी है। यह दवा उत्पादों के क्षेत्र में शोध एवं विकास का कारोबार करती है और फिर उसका वाणिज्यिक इस्तेमाल करती है।
यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.
सन फार्मा ने एक नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘हमारी अनुषंगी टारो फामास्युटिकल इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली एक अनुषंगी ने अक्वीनोक्स फार्मास्युटिकल्स (कनाडा) के सभी शेयरों को खरीदने पर सहमति जताई है।’’
कंपनी ने कहा है कि सौदे के तहत 100 प्रतिशत शेयरधारिता का अधिग्रहण किया जायेगा। इसमें इक्विटी शेयरों के साथ ही गैर-मतदान वाले तरजीही शेयरों का भी अधिग्रहण किया जायेगा।
सन फार्मा ने कहा कि एक्वीनोक्स फार्मास्युटिकल के सभी शेयरों के अधिग्रहण के लिये 82 लाख डालर का भुगतान किया जायेगा। सौदा जल्द पूरा हो जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)