देश की खबरें | बैडमिंटन जूनियर एशिया प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी तन्वी शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वाली तन्वी शर्मा 28 जून से इंडोनेशिया के योग्यकर्ता में होने वाली बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी।
नई दिल्ली, 25 जून राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वाली तन्वी शर्मा 28 जून से इंडोनेशिया के योग्यकर्ता में होने वाली बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी।
जूनियर राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियन प्रणय शेट्टीगर और महाराष्ट्र की अलीशा नाइक, शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय जूनियर ध्रुव नेगी और नव्या कंडेरी जैसे खिलाड़ी भी 18 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।
भारत को इस मिश्रित टीम चैंपियनशिप में इंडोनेशिया, वियतनाम और फिलिपींस के साथ ग्रुप सी में रखा गया है।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
पुरुष एकल: प्रणय शेट्टीगर, ध्रुव नेगी, रौनक चौहान और प्रणव राम एन
पुरुष युगल: अर्श मोहम्मद/संस्कार सारस्वत और भार्गव राम अरिगेला/विश्व तेज गोब्बुरू
महिला एकल: तन्वी शर्मा, नव्या कंडेरी, अलीशा नाइक और आदर्शिनी श्री एनबी
महिला युगल: गायत्री रावत/मनसा रावत और नव्या कंडेरी/रेशिका यू
मिश्रित युगल: भार्गव राम अरिगेला/वेन्नाला के और वंश देव/श्रावणी वालेकर।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

