देश की खबरें | तन्मय अग्रवाल का शतक, हैदराबाद में सौराष्ट्र को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कप्तान तन्मय अग्रवाल की 119 गेंद में 124 रन की पारी की मदद से हैदराबाद ने मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्राफी ग्रुप ए मैच में सौराष्ट्र को पांच विकेट से पराजित किया।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर कप्तान तन्मय अग्रवाल की 119 गेंद में 124 रन की पारी की मदद से हैदराबाद ने मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्राफी ग्रुप ए मैच में सौराष्ट्र को पांच विकेट से पराजित किया।

सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई के 102 रन की मदद से नौ विकेट पर 312 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

हैदराबाद ने इसके जवाब में शानदार शुरुआत की तथा अग्रवाल और रोहित रायुडु (83) ने पहले विकेट के लिए 214 रन की साझेदारी की। इसके बाद रवि तेजा ने 34 और तिलक वर्मा ने 45 रन का उपयोगी योगदान दिया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को छह विकेट से हराया। अंकित राजपूत ने 30 रन देकर चार विकेट लिए जिससे उत्तर प्रदेश ने गुजरात को नौ विकेट पर 195 रन ही बनाने दिए।

उत्तर प्रदेश में 47 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से रिंकू सिंह ने नाबाद 68, अक्षदीप नाथ ने नाबाद 47 और प्रियम गर्ग ने 47 रन बनाए।

हिमाचल प्रदेश में एक अन्य मैच में शुभम अरोड़ा (133) और अमित कुमार (120) के शतकों की मदद से चार विकेट पर 362 रन बनाने के बाद मणिपुर को आठ विकेट पर 163 रन पर रोककर 199 रन से बड़ी जीत हासिल की।

एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने रिद्धिमान साहा के 101 रन के बावजूद त्रिपुरा को एक करीबी मुकाबले में चार रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\