एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तनीषा-अश्विनी ने शानदार जीत के साथ गुवाहाटी मास्टर्स में खिताब बरकरार रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला युगल जोड़ी तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा ने रविवार को फाइनल में चीन की ली हुआ झोउ और वांग जी मेंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा।

खेल की खबरें | तनीषा-अश्विनी ने शानदार जीत के साथ गुवाहाटी मास्टर्स में खिताब बरकरार रखा

गुवाहाटी, आठ दिसंबर भारतीय महिला युगल जोड़ी तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा ने रविवार को फाइनल में चीन की ली हुआ झोउ और वांग जी मेंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा।

पेरिस ओलंपिक में भी भाग लेने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 43 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में ली और वांग को 21-18, 21-12 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

दुनिया की 16वें नंबर की जोड़ी तनीषा और अश्विनी ने धमाकेदार शुरुआत की और 8-2 की बढ़त बना ली।

हालांकि चीन की जोड़ी ने गेम के मध्य अंतराल तक अंतर 10-11 तक कम कर दिया और दबाव बनाए रखा। 18-19 तक यह जोड़ी पिछड़ रही थी।

इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अंतिम दो अंक हासिल कर पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक रही। लेकिन भारतीयों ने सात अंक की बढ़त के साथ 15-6 की बढ़त बना ली। उन्होंने लय बनाये रखी और खिताब बरकरार रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).