तमिलनाडु पर नहीं पड़ेगा चक्रावात अम्फान का असर, लेकिन राज्य सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए
राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने कहा कि चक्रवात की सेटेलाइट तस्वीरें जारी की गयी हैं।
चेन्नई, 18 मई तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य पर चक्रवात ‘अम्फान’ का असर नहीं पड़ेगा, लेकिन वह भारत मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने कहा कि चक्रवात की सेटेलाइट तस्वीरें जारी की गयी हैं।
उन्होंने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ यह ज्ञात हुआ हुआ है कि तमिलनाडु पर इस चक्रवात का असर नहीं होगा। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग के साथ मिलकर हम चक्रवात के संबंध में चीजों पर लगातार नजर रख रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि इस संबंध में लगातार नयी जानकारियां लोगों के साथ साझा की जाएंगी।
केद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले कहा है कि चक्रवात ‘अम्फान’ के सोमवार शाम तक विकराल रूप लेने और बुधवार तक प्रचंड चक्रवात के तौर पर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की तट से टकराने की संभावना है एवं इस दौरान 185 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
उदयकुमार ने कहा कि उच्च तापमान को लेकर भी कोई चेतावनी नहीं दी गयी है जबकि राज्य में ग्रीष्मकाल चरम पर है।
चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान कार्यालय के प्रतिदिन के आंकड़ों के अनुसार राज्य में पांच स्थानों पर पारा 40 से ऊपर है और मध्यवर्ती जिले तिरूचिरापल्ली में अधिकतम तामपान 41.1 तक चला गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

