देश की खबरें | तमिलनाडु में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सात दिसंबर से खुलेंगे कॉलेज : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस की वजह से लागू पाबंदियों में और ढील देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि सभागारों में सामाजिक, राजनीतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी और सात दिसंबर से स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पंजीकृत छात्रों के लिए कॉलेज खोले जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 30 नवंबर कोरोना वायरस की वजह से लागू पाबंदियों में और ढील देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि सभागारों में सामाजिक, राजनीतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी और सात दिसंबर से स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पंजीकृत छात्रों के लिए कॉलेज खोले जाएंगे।

उन्होंने एक दिसंबर से दी जाने वाली ढील की घोषणा करते हुए कहा कि मरीना बीच (समुद्र तट) सहित सभी पर्यटक स्थलों को खोला जाएगा और स्विमिंग पूल का इस्तेमाल प्रशिक्षण के उद्देश्य से करने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े | मायावती का योगी सरकार पर हमला, कहा- आपाधापी में लाया गया धर्म परिवर्तन अध्यादेश.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कृषि, मत्स्यपालन और पशु चिकित्सा सहित सभी विषयों के स्नातक पाठ्क्रम में अंतिम वर्षों के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं और छात्रावास सात दिसंबर से खोलने की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा कि सात दिसंबबर से ही मेडिकल और पैरा-मेडीकल की स्नातक और परास्नातक की कक्षाएं भी खोले जा सकेंगी।

यह भी पढ़े | Facebook के दोस्त पर भरोसा करने का नतीजा, कानपुर की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप.

पलानीस्वामी ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पंजीकृत छात्रों के लिए हालांकि, कक्षाएं अगले साल एक फरवरी से खुलेंगी।

उन्होंने बताया कि सभी प्रदर्शनी केंद्रों को कारोबार के इरादे से काम करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक से 31 दिसंबर तक अधिकारियों की पूर्व अनुमति से सामाजिक,राजनीतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आधिकारिक विज्ञप्ति में हालांकि, स्पष्ट किया कि सभागार में आयोजित इन कार्यक्रमों में लोगों के शामिल होने की अधिकतम सीमा 200 व्यक्ति या क्षमता का 50 प्रतिशत होगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक छत के नीचे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चेन्नई में पुलिस आयुक्त से और राज्य के अन्य जिलों में जिला कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।

अगले साल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी द्रमुक और भाजपा लगातार रैली आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, पलानीस्वामी ने कहा कि खुले में कार्यक्रम करने की अनुमति देने पर फैसला अगले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\