एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु : दलित इंजीनियर हत्या मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु पुलिस ने एक दलित आईटी इंजीनियर की हत्या की जांच बुधवार को अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) को सौंप दी और मामले में आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई है।

देश की खबरें | तमिलनाडु : दलित इंजीनियर हत्या मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी गई

चेन्नई, 30 जुलाई तमिलनाडु पुलिस ने एक दलित आईटी इंजीनियर की हत्या की जांच बुधवार को अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) को सौंप दी और मामले में आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई है।

इसे झूठी शान के लिए हत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति सुरजीत की बहन और कविन सेल्वागणेश, जिनकी हत्या कर दी गई थी, एक -दूसरे को जानते थे और प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हत्या का कारण दोनों की नजदीकी हो सकती है।

इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुरजीत पर गुंडा अधिनियम भी लगाया गया। हत्या के बाद उसे 27 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

डीजीपी कार्यालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए आरोपी के माता-पिता, जो तमिलनाडु विशेष पुलिस बटालियन में उप-निरीक्षक हैं, दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

प्राथमिकी में सुरजीत, उसके पिता सरवनन और मां कृष्णाकुमारी (दोनों पुलिस उपनिरीक्षक) का भी नाम है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को कविन को सुरजीत ने बातचीत के लिए अपने घर बुलाया था। उस पर भरोसा करके कविन उसके साथ चला गया। लेकिन रास्ते में, सुरजीत ने अचानक अपना दोपहिया वाहन रोका, दरांती निकाली और कविन पर अंधाधुंध हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, कविन ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरजीत ने उसे पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).