देश की खबरें | तमिलनाडु: विशेष अदालत ने सेंथिल बालाजी को आरोप पत्र की प्रति सौंपी, हिरासत बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने धन शोधन के मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु के मंत्री एवं द्रमुक नेता वी. सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र की एक प्रति सोमवार को प्रदान की।

चेन्नई, 28 अगस्त तमिलनाडु के सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने धन शोधन के मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु के मंत्री एवं द्रमुक नेता वी. सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र की एक प्रति सोमवार को प्रदान की।

जेल अधिकारियों ने बालाजी को विशेष न्यायाधीश के. रवि के समक्ष पेश किया। न्यायाधीश ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर किए गए दस्तावेजों समेत लगभग 3,000 पृष्ठों के आरोपपत्र की एक प्रति सौंपी।

न्यायाधीश ने बालाजी की न्यायिक हिरासत भी 15 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दी।

केंद्रीय एजेंसी ईडी ने 12 अगस्त को बालाजी को आरोपी बनाते हुए लगभग 3,000 पृष्ठ की अभियोजन शिकायत दायर की थी।

विशेष न्यायाधीश ने 25 अगस्त को जेल अधिकारियों को बालाजी को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था। इसके बाद जेल अधिकारियों ने सोमवार को बालाजी को अदालत में पेश किया।

न्यायाधीश ने कहा कि अगली सुनवाई पर बालाजी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश करने की कोई आवश्यकता नहीं है और वह वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हो सकते हैं।

बालाजी को धन शोधन के मामले में 14 जून को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें यहां पुझाल जेल में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें