देश की खबरें | तमिलनाडु पुलिस ने हिंदी दैनिक के संपादक के खिलाफ मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में प्रवासी कामगारों पर हमलों का दावा करने वाली ‘झूठी सूचना फैलाने’ के आरोप में ‘दैनिक भास्कर’ अखबार के संपादक और एक पत्रकार के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

चेन्नई, चार मार्च तमिलनाडु में प्रवासी कामगारों पर हमलों का दावा करने वाली ‘झूठी सूचना फैलाने’ के आरोप में ‘दैनिक भास्कर’ अखबार के संपादक और एक पत्रकार के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी एस बाबू के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं। उत्तरी राज्यों के प्रवासी कामगार तमिलनाडु में सुरक्षित हैं और बिना किसी डर के शांति से रह रहे हैं।

पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘दैनिक भास्कर’ अखबार के संपादक के खिलाफ तिरुपुर उत्तर थाने में शांति भंग करने के लिए शत्रुता और शरारत को बढ़ावा देने से संबंधित भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा तिरुपुर साइबर अपराध थाने में मोहम्मद तनवरी (तनवीरपोस्ट ट्विटर हैंडल) के खिलाफ राष्ट्र की एकता को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए शरारतपूर्ण कृत्य के आरोप में आईपीसी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि ‘प्रशांत उमराव’ नामक शख्स के खिलाफ दंगा भड़काने की मंशा से उकसाना, दुश्मनी को बढ़ावा देने और शांति भंग के लिए भड़काने समेत आईपीसी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थूतथुकुडी मध्य थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।

उमराव का ट्विटर पेज सत्यापित है और उसमें उन्होंने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हैं। पुलिस के बयान में उनकी पहचान भाजपा के पदाधिकारी के तौर पर नहीं की गई है।

कृष्णगिरी पुलिस ने शुभम शुक्ला नामक शख्स के खिलाफ ट्विटर पर झूठी जानकारी पोस्ट करने के आरोप में आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शांति भंग करने और तनाव पैदा करने के लिए झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान