देश की खबरें | व्यक्ति के आत्मदाह मामले में तमिलनाडु का पुलिस निरीक्षक निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस निरीक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के बाद 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यहां आत्मदाह कर लिया। इस घटना के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
चेन्नई, दो अगस्त पुलिस निरीक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के बाद 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यहां आत्मदाह कर लिया। इस घटना के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस ने रविवार को बताया कि मृत व्यक्ति पेंटर था और लॉकडाउन के कारण बेरोजगार था और तीन महीने से किराया नहीं दे पाया था, जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
यह भी पढ़े | कर्नाटक में सौ साल की बुजुर्ग महिला ने COVID-19 को दी मात.
पुलिस ने बताया कि पुझाल पुलिस के निरीक्षक ने श्रीनिवासन से का कथित रूप से उत्पीड़न किया और उसके परिवार के सामने उससे मारपीट की, जिसके बाद शनिवार को उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि उसे सरकारी अस्पताल में भेजा गया, लेकिन जख्मी होने के कारण आज उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े | कर्नाटक में सौ साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इसके बाद से निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
पीएमके के संस्थापक एस. रामदास ने घटना की निंदा की और संबंधित पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)