देश की खबरें | तमिलनाडु पुलिस ने प्रधानमंत्री किसान योजना में अनियमितताओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए तमिलनाडु पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 18 सितंबर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए तमिलनाडु पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

अपराध शाखा सीआईडी ​​ने शुक्रवार को कहा कि बड़ी संख्या में अपात्र किसानों को धोखाधड़ी के माध्यम से योजना का लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। योजना के तहत दो हेक्टेयर तक की संयुक्त भूमि / स्वामित्व वाले छोटे और कम आय वाले किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों मे 6,000 रुपये की सहायता दी जायेगी ।

यह भी पढ़े | कोरोना के ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 3,192 नए मरीज पाए गए, 59 की मौत: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा।

सीआईडी ​​की एक विज्ञप्ति में कहा गया, "कई शिकायतें मिली हैं कि कई अपात्र किसानों को अधिकारियों और बाहरी एजेंसियों की मिलीभगत के साथ लाभ पहुंचाया जा रहा है।"

यह भी पढ़े | Rosh Hashanah 2020: पीएम मोदी ने रोश हशानाह के मौके पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के लोगों को दी शुभकामनाएं.

शिकायतों के आधार पर, अपराध शाखा सीआईडी ​​की विभिन्न जिला इकाइयों में 13 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद डीजीपी,अपराध शाखा सीआईडी, आईजीपी अपराध सीआईडी और दो पुलिस अधीक्षकों के तहत छह डीएसपी और 18 निरीक्षकों के साथ एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

कृषि सचिव गगनदीप सिंह बेदी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इस योजना के तहत तमिलनाडु के 13 जिलों में लगभग 5.5 लाख अपात्र व्यक्तियों के खातों में 110 करोड़ रुपये जमा किए गए थे और 32 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा था कि राज्य सरकार ने घोटाले का खुलासा किया और सीबी-सीआईडी ​​जांच का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\