देश की खबरें | तमिलनाडु: पीएमके संस्थापक डॉ. रामदास ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का दावा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीएमके संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक किये जाने का दावा करते हुए पुलिस से इन्हें बहाल करने को लेकर मदद मांगी।
चेन्नई, 12 जुलाई पीएमके संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक किये जाने का दावा करते हुए पुलिस से इन्हें बहाल करने को लेकर मदद मांगी।
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि डॉ. रामदास ने पुलिस को दी एक शिकायत में आरोप लगाया कि ‘एक्स’ और फेसबुक पर उनके आधिकारिक अकाउंट हैक कर पासवर्ड बदल दिए गए हैं।
वन्नियार बहुल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नेतृत्व को लेकर बेटे डॉ. अंबुमणि के साथ संबंधों में आई खटास के बाद मीडिया खातों में छेड़छाड़ रामदास का नया आरोप है।
डॉ. रामदास ने पीएमके की स्थापना के बाद वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व किया।
पिता और पुत्र के बीच संबंधों में खटास तब आई जब अंबुमणि ने विद्रोही रुख अपनाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर पार्टी पर नियंत्रण करने का लक्ष्य रखा। यहां तक कि उन्होंने वन्नियार समुदाय के लिए एमबीसी कोटे के भीतर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा भी की। हालांकि, एस. रामदास ने इस महीने आंदोलन में भाग लेने से इनकार कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

