एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु : विशेषज्ञों के पैनल ने कहा कि लॉकडाउन को सिर्फ चरणबद्ध तरीके से हटाना संभव

विशेषज्ञों के पैनल ने अपनी सलाह ऐसे दिन दी है जब राज्य में बड़ी संख्या में (161) कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु : विशेषज्ञों के पैनल ने कहा कि लॉकडाउन को सिर्फ चरणबद्ध तरीके से हटाना संभव
जमात

चेन्नई, 30 अप्रैल तमिलनाडु सरकार द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए गठित विशेषज्ञों की एक समिति ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन मई को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी पूरे राज्य में एक साथ पाबंदियां खत्म नहीं की जा सकती हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाना ही एकमात्र उपाय है।

विशेषज्ञों के पैनल ने अपनी सलाह ऐसे दिन दी है जब राज्य में बड़ी संख्या में (161) कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं।

समिति की महत्वपूर्ण सदस्य प्रभदीप कौर ने संवाददाताओं को बताया कि तमिलनाडु में कोविड-19 की स्थिति पर विशेषज्ञों के इस दल ने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के साथ चर्चा की।

कौर ने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता पर खास ध्यान देते हुए जीवनशैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जरुरी होंगे क्योंकि यह वायरस लंबे समय तक हमारे साथ रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह में जांच की संख्या बढ़ी है, इसलिए ज्यादा संख्या में मामले भी सामने आ रहे हैं।

हालांकि, पूरे राज्य में एक समान मामले नहीं आ रहे हैं, किसी जिले में संख्या बढ़ रही है तो कहीं कम हो रही है।

कौर ने कहा, ‘‘इसलिए हालात समान नहीं हैं।’’

लॉकडाउन में छूट के संबंध में कौर ने कहा कि इसे ‘‘सभी हिस्सों में एक साथ ढील नहीं दी जा सकती है। पूर्ण छूट के लिए हालात उपयुक्त नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).