देश की खबरें | तमिलनाडु: खदान में फंसे एक मजदूर की मौत, अन्य मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के पास अदैमिधिप्पनकुलम गांव में शनिवार देर रात एक पत्थर खदान में काम के दौरान बड़े-बड़े पत्थर गिरने से छह मजदूर 100 फुट से अधिक गहरे गड्ढे में फंस गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन बाद में उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 15 मई तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के पास अदैमिधिप्पनकुलम गांव में शनिवार देर रात एक पत्थर खदान में काम के दौरान बड़े-बड़े पत्थर गिरने से छह मजदूर 100 फुट से अधिक गहरे गड्ढे में फंस गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन बाद में उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खदान में फंसे बाकी तीन मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री आर.एस. राजकनप्पन को बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद लेने सहित हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, बचाए गए मजदूरों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दमकल एवं बचाव सेवा विभाग के कर्मियों समेत स्थानीय लोग तीन अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

स्टालिन ने कहा कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि करीब 15 घंटे से जारी बचाव अभियान के बाद निकाले गये तीसरे मजदूर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जिलाधिकारी वी. विष्णु और पुलिस अधीक्षक पी. सरवनन बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। विष्णु ने कहा कि निजी पत्थर खदान को 2018 में लाइसेंस मिला था और 2023 में इसका नवीनीकरण होना था।

उन्होंने कहा कि नौसेना से हेलीकॉप्टर की सेवाएं मांगी गईं, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं किया जा सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान