देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री ने कर्नाटक से पूरी मात्रा में पानी मिलने की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने मंगलवार को कहा कि राज्य को कर्नाटक से लगातार पानी मिल रहा है और आज राज्य को सात हजार क्यूसेक पानी मिला है।

चेन्नई, 26 सितंबर तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने मंगलवार को कहा कि राज्य को कर्नाटक से लगातार पानी मिल रहा है और आज राज्य को सात हजार क्यूसेक पानी मिला है।

शुरुआत में कर्नाटक की ओर से प्रतिदिन 2,500 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जा रहा था और बाद में इसे बढ़ाकर तीन हजार क्यूसेक प्रतिदिन कर दिया गया।

दुरईमुरुगन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें कावेरी से लगातार पानी मिल रहा है और उम्मीद है कि हमें पूरी मात्रा पानी मिलेगा।’’

उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, तमिलनाडु को अभी भी 11,000 क्यूसेक पानी मिलना बाकी है। इसके बारे में दुरईमुरुगन ने कहा कि कल तक यह पानी उपलब्ध कराये जाने की उम्मीद है।

मंत्री ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा कावेरी जल विनियमन समिति के उस निर्देश को बरकरार रखा गया है, जिसमें उसने कहा था कि 13 सितंबर से 15 दिन तक कर्नाटक को तमिलनाडु को प्रतिदिन पांच हजार क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

दुरईमुरुगन ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि 15 दिन की अवधि कल समाप्त हो रही है। बेंगलुरु में विरोध के बावजूद कर्नाटक सरकार पानी छोड़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि आज कावेरी जल विनियमन समिति की बैठक में तमिलनाडु 12,500 क्यूसेक पानी छोड़ने पर जोर देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें