एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु: अवैध शराब पीने से दो लोगों की मौत, तीन बीमार

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई के निकट सेंथनकुडी गांव में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बीमार हो गए.

तमिलनाडु: अवैध शराब पीने से दो लोगों की मौत, तीन बीमार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मयिलादुथुराई, 30 मई: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई के निकट सेंथनकुडी गांव में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बीमार हो गए.

पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों ने शनिवार को अवैध शराब पी ली थी. जब वे अपने-अपने घर पहुंचे, तो दो लोगों ने आंखों में तेज जलन की सूचना दी और जल्द ही उन्हें देखने में दिक्कत होने लगी.

उनमें से एक को मायिलादुथुराई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती होने के कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई. दूसरे व्यक्ति ने अपने घर पर ही दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों ने आंखों से दिखाई नहीं देने की शिकायत की और उन्हें उसी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया. एक अन्य व्यक्ति को भी बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने कहा कि जांच में इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने शराब पी थी अथवा कोई अन्य रासायनिक पदार्थ का सेवन किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).