देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार ने राज्य में विलुप्त हो रहे गिद्धों के संरक्षण के लिए उठाए कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने राज्य में विलुप्त हो रहे गिद्धों के संरक्षण के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के वास्ते राज्य स्तरीय एक समिति का गठन किया है।

चेन्नई, 20 अक्टूबर तमिलनाडु सरकार ने राज्य में विलुप्त हो रहे गिद्धों के संरक्षण के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के वास्ते राज्य स्तरीय एक समिति का गठन किया है।

अपर मुख्य सचिव (सरकार, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन विभाग) सुप्रिया साहू के अनुसार, समिति घायल व बीमार गिद्धों के लिए बचाव केंद्र और गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र बनाएगी। इसके अलावा गिद्ध संरक्षण के लिए कार्य योजना (टीएनएपीवीसी) भी तैयार की जाएगी।

भारत में पाए जाने वाली गिद्ध की नौ प्रजातियों में से चार सफेद पीठ वाले गिद्ध, लंबी चोंच (लॉन्ग-बाइल्ड) वाले गिद्ध, लाल सिर वाले गिद्ध और मिस्र के गिद्ध तमिलनाडु में पाए जाते हैं।

इनके अलावा सलेंडर-बाइल्ड गिद्ध, हिमालयी गिद्ध, यूरेशियन ग्रिफॉन, बीयर्डेड गिद्ध और सिनेरियस गिद्ध भारत में पाई जाने वाली गिद्ध की अन्य प्रजातियां हैं।

इस समिति का कार्यकाल दो साल का होगा। समिति मृत मवेशियों को जहरीला होने से भी रोकेगी जो कि गिद्धों का एक प्रमुख भोजन होता है। मृत मवेशियों के निस्तारण के वैज्ञानिक प्रबंधन का सुझाव देगी और इसके अलावा मृत मवेशियों के नमूनों की जांच भी करेगी।

वह राज्य में गिद्धों की गणना भी करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें