Tamilnadu Road Accident: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चिदंबरम के निकट बृहस्पतिवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर में कार सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कुड्डालोर (तमिलनाडु), 12 सितंबर : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चिदंबरम के निकट बृहस्पतिवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर में कार सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग चेन्नई से मयिलादुथुराई जा रहे थे तभी बृहस्पतिवार सुबह एक लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने भोपाल के ग्राम पंचायत उपचुनाव में कागज रहित मतदान कराया
लॉरी की टक्कर से कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तथा सहायक मौके से फरार हो गए. पुलिस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

