देश की खबरें | तमिलनाडु: पंचायत चुनाव के दौरान भिड़े द्रमुक और अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में वेल्लोर नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के परोक्ष चुनाव के दौरान शनिवार को सत्तारूढ़ द्रमुक और विपक्षी अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इन दोनों पदों पर अन्नाद्रमुक ने जीत दर्ज की है।

कोयंबटूर, 26 मार्च तमिलनाडु में वेल्लोर नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के परोक्ष चुनाव के दौरान शनिवार को सत्तारूढ़ द्रमुक और विपक्षी अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इन दोनों पदों पर अन्नाद्रमुक ने जीत दर्ज की है।

अन्नाद्रमुक को 19 फरवरी को 15 सदस्यीय नगर पंचायत के चुनाव में आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि सत्तारूढ़ द्रमुक छह सीट जीती थी और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

इन दोनों पद के लिए चार मार्च को ही चुनाव होने थे लेकिन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और मतपेटी को चुनाव कार्यलय से फेंके जाने के बाद चुनाव को टाल दिया गया था।

चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही द्रमुक और अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज करना पड़ा।

झड़प के मद्देनजर कुछ द्रमुक सदस्यों ने जिलाधिकार को अर्जी देकर स्थिति को देखते हुए चुनाव टालने पर विचार करने का अनुरोध किया। हालांकि, दोपहर बाद चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नतीजे अध्यक्ष पद पर मुरुथाचलम के पक्ष में आए जबकि उपाध्यक्ष गणेशन चुने गए।

उल्लेखनीय है कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद हुई झड़प में वार्ड संख्या चार से निर्वाचित द्रमुक पार्षद गुणसुंदरी के पति के सिर में काफी चोट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स