एजेंसी न्यूज

Tamil Nadu: तमिलनाडु दिवस एक नवंबर के बजाय अब 18 जुलाई को मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री स्टालिन

तमिलनाडु की पिछली अन्नाद्रमुक सरकार के फैसले को पलटते हुए राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक ने शनिवार को कहा कि राज्य का स्थापना दिवस अब एक नवबंर के बजाय 18 जुलाई को मनाया जाएगा।

Tamil Nadu: तमिलनाडु दिवस एक नवंबर के बजाय अब 18 जुलाई को मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री स्टालिन
सीएम एमके स्टालिन (Photo credits: ANI)

चेन्नई, 30 अक्टूबर : तमिलनाडु (Tamil Nadu) की पिछली अन्नाद्रमुक सरकार के फैसले को पलटते हुए राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक ने शनिवार को कहा कि राज्य का स्थापना दिवस अब एक नवबंर के बजाय 18 जुलाई को मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की इस घोषणा की अन्नाद्रमुक ने आलोचना की है और इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है.

तत्कालीन मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने 2019 में घोषणा की थी कि समाज के विभिन्न तबकों से आग्रह मिलने के बाद तमिलनाडु दिवस एक नवंबर को मनाया जाएगा. यह भी पढ़ें : MP By-Elections 2021: दोपहर 1 बजे तक करीब 45 फीसदी मतदान दर्ज

शनिवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि एक नवंबर, 1956 को देश में राज्यों का ई आधार पर पुनर्गठन किया गया था जिसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों को तत्कालीन मद्रास राज्य से ‘निकाल’ अलग कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 2019 से एक नवंबर को तमिलनाडु दिवस के रूप में घोषित किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).