देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चाकू हमले में घायल हुई एसआई को सांत्वना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने तिरुनेलवेली जिले में ड्यूटी के दौरान हुए हमले में घायल हुईं महिला पुलिस उपनिरीक्षक को शनिवार को सांत्वना दिया।

चेन्नई, 23 अप्रैल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने तिरुनेलवेली जिले में ड्यूटी के दौरान हुए हमले में घायल हुईं महिला पुलिस उपनिरीक्षक को शनिवार को सांत्वना दिया।

उन्होंने कहा कि हमलावर की पहचान 40 वर्षीय अरुमुगम के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस एसआई मार्गरेट थेरेसा (29) सुथामल्ली थाना क्षेत्र में एक मंदिर से संबंधित कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर थीं, तभी अरुमुगम ने उनके साथ बहस की और उन पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एसआई के चेहरे और गर्दन पर वार किया। घटना के बाद एसआई को तुरंत जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हमलावर को बाद में पकड़ लिया गया और पूछताछ में पुलिस को पता चला कि थेरेसा ने पिछले महीने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिससे नाराज होकर अरुमुगम ने उन पर हमला कर दिया।

इस बीच मुख्यमंत्री ने घायल एसआई से बात कर उन्हें सात्वंना दिया।

उन्होंने उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और बाद में जिलाप्रशासन से उनके लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुनिश्चित करने को कहा। स्टालिन ने घायल पुलिस अधिकारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''मैंने पुलिस उप निरीक्षक मार्गरेट थेरेसा से फोन पर बात की, जिन पर तिरुनेलवेली में हमला किया गया था और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने अधिकारियों को उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\