देश की खबरें | तमिलनाडु: अन्नामलाई ने ‘गेट आउट स्टालिन’ का नारा देते हुए द्रमुक के खिलाफ हमला तेज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जारी जुबानी जंग के बीच विपक्षी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा और ‘गेट आउट स्टालिन’ का नारा देते हुए सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की प्रधानमंत्री पर ‘गेट आउट मोदी’ की टिप्पणी के जवाब में अन्नामलाई ने यह प्रतिक्रिया दी।

चेन्नई, 21 फरवरी तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जारी जुबानी जंग के बीच विपक्षी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा और ‘गेट आउट स्टालिन’ का नारा देते हुए सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की प्रधानमंत्री पर ‘गेट आउट मोदी’ की टिप्पणी के जवाब में अन्नामलाई ने यह प्रतिक्रिया दी।

भाजपा नेता ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह इस मामले को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लेंगे।

अन्नामलाई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एक परिवार की मनमानी, दागी मंत्रिमंडल, भ्रष्टाचार का केंद्र, अराजकता पर आंखें मूंद लेना, तमिलनाडु को मादक पदार्थों और अवैध शराब का अड्डा बना देना, बढ़ते कर्ज, खस्ताहाल शिक्षा मंत्रालय, महिलाओं व बच्चों के लिए खतरनाक माहौल, जाति व धर्म के आधार पर विभाजनकारी राजनीति, सुशासन देने में लगातार विफलता, दोषपूर्ण नीतियां और चुनावी वादे पूरे न करने के कारण तमिलनाडु में द्रमुक नीत सरकार को लोग जल्द ही सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।”

अन्नामलाई ने लिखा, “गेट आउट स्टालिन।”

भाजपा नेता ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह 19 फरवरी को करूर में कहे गए अपने शब्दों को वापस नहीं लेंगे।

अन्नामलाई ने कहा, “उदयनिधि ने चेन्नई में एक रैली को संबोधित करते हुए ‘गेट आउट मोदी’ शब्दों का इस्तेमाल किया था। मैं, उनसे (उदयनिधि) पूरी ताकत से कहता हूं कि फिर से हमारे वैश्विक नेता के लिए ये शब्द कहें। फिर मैं शुक्रवार सुबह छह बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘गेट आउट स्टालिन’ लिखूंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान