देश की खबरें | तमिलनाडु के कृषि मंत्री कोविड-19 से संक्रमित पाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरैक्कन्नू कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 25 अक्टूबर तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरैक्कन्नू कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- अगर GST फेल है, तो पुरानी कर प्रणाली लागू करना चाहिए.

कावेरी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 72 वर्षीय मंत्री को एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) और वेंटिलेटर पर रखा गया है।

यहां से सलेम जाते समय रास्ते में बेचैनी की शिकायत होने पर दुरैक्कन्नू को 13 अक्टूबर को विल्लुपुरम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें उसी दिन कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | COVID-19 को मात देकर घर लौटे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताई यह अहम बात.

अस्पताल ने एक बुलेटिन में बताया कि दुरैक्कन्नू को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है।

अस्पताल ने बताया कि गहन देखभाल इकाई में विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा मंत्री के स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के साथ मत्स्य मंत्री डी जयकुमार और स्वास्थ्य मंत्री सी विजयाबास्कर ने अस्पताल जाकर दुरैक्कन्नू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वह कृषि मंत्री के परिवार के सदस्यों से भी मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\