देश की खबरें | पन्नू की हत्या की साजिश पर भारत के साथ बातचीत सम्मानजनक, प्रभावी रही: अमेरिकी एनएसए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा है कि सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों के संबंध में भारत के साथ बातचीत ‘‘सम्मानजनक’’ और ‘‘प्रभावी’’ रही है, क्योंकि यह बंद दरवाजों के पीछे हो रही है।

वाशिंगटन, 21 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा है कि सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों के संबंध में भारत के साथ बातचीत ‘‘सम्मानजनक’’ और ‘‘प्रभावी’’ रही है, क्योंकि यह बंद दरवाजों के पीछे हो रही है।

इस साजिश में एक भारतीय सरकारी अधिकारी की कथित रूप से संलिप्तता का दावा किया गया है।

पिछले साल नवंबर में अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारत सरकार के कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। गुप्ता को पिछले साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और 14 जून को उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।

सुलिवन ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर भारत के साथ हमारी रचनात्मक बातचीत हुई है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम इस पर क्या रुख रखते हैं और हम क्या देखना चाहते हैं। मेरे विचार से यह (बातचीत) सम्मानजनक और प्रभावी रही है, क्योंकि यह बंद दरवाजों के पीछे हो रही है।’’

सुलिवन ने पन्नू की हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों को लेकर एक सवाल पर शुक्रवार को कोलोराडो में ‘एस्पेन सिक्योरिटी फोरम’ में यह बात कही।

भारत ने आरोपों से इनकार किया है लेकिन इसकी जांच के लिए एक आंतरिक जांच टीम का गठन किया है।

भारत के साथ बातचीत के बारे में सुलिवन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उस बातचीत की प्रकृति के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने का कोई खास महत्व है। यह संवेदनशील मुद्दा है। हम इस पर काम कर रहे हैं...इस मुद्दे पर भारत के साथ हमारी रचनात्मक बातचीत हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें