विदेश की खबरें | अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान नेता ने अफगान लोगों को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शाहबुद्दीन दिलावर ने यहां मंगलवार को लगभग 100 लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। मौजूद लोगों में केवल पुरुष ही थे।
शाहबुद्दीन दिलावर ने यहां मंगलवार को लगभग 100 लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। मौजूद लोगों में केवल पुरुष ही थे।
दिलावर ने कहा कि तालिबान को कमतर करने के लिए पश्चिम दुष्प्रचार कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आप जल्द ही देश की प्रगति देखेंगे।’’
सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम के कैप्शन में लिखा था, ‘‘स्वतंत्रता दिवस और अफगानिस्तान में अमेरिकी कब्जे के अंत का जश्न।’’
पृष्ठभूमि में तालिबान का सफेद रंग का झंडा लगा हुआ था।
दिलावर ने लोगों से कहा कि तालिबान ने सोवियत संघ को हराया था और अब अमेरिका को हराया है।
उसने अफगान राजदूतों से घर लौटने को कहा और वादा किया कि काबुल हवाई अड्डे पर परिचालन जल्द शुरू होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)