विदेश की खबरें | तालिबान ने उसके अंदर दरार पैदा होने से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को निराधार बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले सात महीनों में राजधानी काबुल से तालिबान के गढ़ एवं इसके सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदज़ादा के दबदबे वाले दक्षिणी शहर कंधार तक सत्ता में एक बड़ा बदलाव देखा गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछले सात महीनों में राजधानी काबुल से तालिबान के गढ़ एवं इसके सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदज़ादा के दबदबे वाले दक्षिणी शहर कंधार तक सत्ता में एक बड़ा बदलाव देखा गया है।

सुरक्षा परिषद की विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी टीम द्वारा जून के शुरू में जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान शासन संरचना सभी प्रकार के विरोध के प्रति "अत्यधिक कठोर, पश्तून-केंद्रित और दमनकारी" बनी हुई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सत्ता के केंद्र के रूप में कंधार की वापसी हुई है, जैसा कि 1990 के दशक में अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के दौरान हुआ था तथा मौजूदा सरकार के केंद्रीय स्थान काबुल में तालिबान के वरिष्ठ मंत्रियों को दरकिनार किया जा रहा है।

तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जैसे प्रमुख लोगों ने कंधार के दक्षिण में कार्यालय स्थापित किए हैं। काबुल के बजाय कंधार से, शैक्षणिक संस्थानों और कार्य स्थलों से महिलाओं तथा लड़कियों को बाहर करने जैसे फरमान जारी किए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह (तालिबान) प्रमुख नीतियों, सत्ता के केंद्रीकरण और अफगानिस्तान में वित्तीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के नियंत्रण पर आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है।

इसमें कहा गया है कि जारी सत्ता संघर्ष स्थिति को और अस्थिर कर रहा है, जहां प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच सशस्त्र संघर्ष का एक स्पष्ट जोखिम है।

तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रिपोर्ट में लगाए गए "आरोपों" को खारिज करते हुए कहा कि ये निराधार और पक्षपतापूर्ण हैं तथा इनमें अफगान के प्रति स्पष्ट रूप से शत्रुता प्रदर्शित होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड