विदेश की खबरें | तालिबान ने कराची में पुलिस पर हमले की जिम्मेदारी ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कराची, 18 फरवरी (एपी) पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में स्थित पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को घातक फिदायीन हमला आतंकवादियों ने किया था। पाकिस्तानी तालिबान ने एक संक्षिप्त बयान जारी करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 18 फरवरी (एपी) पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में स्थित पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को घातक फिदायीन हमला आतंकवादियों ने किया था। पाकिस्तानी तालिबान ने एक संक्षिप्त बयान जारी करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कई घंटों तक गोलीबारी और धमाकों की आवाज से कराची का मुख्य बाजार दहल उठा। सरकारी अधिकारियों और दक्षिणी सिंध प्रांत के पुलिस प्रमुख गुलाम नबी मेमन ने कहा कि इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि 18 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।

कराची दक्षिणी सिंध प्रांत के तहत आता है। अधिकारियों ने कहा कि बम से लैस दो आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया गया, लेकिन पुलिस के इमारत में घुसने पर कम से कम एक फिदायीन ने खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया।

सरकार के एक सलाहकार मुर्तजा वहाब ने पुष्टि की है कि पुलिस और संसदीय बलों ने एक संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार देर रात हुए हमले के तीन घंटों के अंदर पुलिस की इमारत को खाली करा लिया।

वहाब ने कहा, ‘‘मैं पुष्टि करता हूं कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब समाप्त हो गया है।’’

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने एक बयान जारी करके कराची में हमले की निंदा की जो पाकिस्तान का प्रमुख वाणिज्यिक शहर है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी है।

इसके पहले टीवी फुटेज में दिखाया गया था कि शहर में संट्रेल पुलिस थाने को अधिकारी घेरे हुए हैं क्योंकि निवासियों ने गोलीबारी और विस्फोट की आवाज आने की सूचना दी थी।

पाकिस्तान के आंतरिक गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने कहा कि कुछ आतंकवादियों ने हैंड ग्रेनेड (हथगोले) फेंके क्योंकि वे पुलिस मुख्यालय में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

पाकिस्तान में नवंबर के बाद से आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है जब पाकिस्तानी तालिबान ने सरकार के साथ महीनों लंबा संघर्ष विराम समझौता तोड़ा दिया था।

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान एक अलग समूह है और इसे अफगानिस्तान के तालिबान समूह का कथित सहयोगी माना जाता है। तहरीक-ए-तालिबान को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट