देश की खबरें | उच्च शिक्षा को अगले स्तर पर ले जाने से भारत 2047 तक सबसे विकसित देश बनेगा: एआईसीटीई अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीताराम ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भारत उच्च शिक्षा को अगले स्तर पर ले जाए और विभिन्न परिवर्तनकारी सुधारों पर काम करे तो 2047 तक दुनिया का सबसे विकसित देश बन जाएगा।

नोएडा, 23 नवंबर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीताराम ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भारत उच्च शिक्षा को अगले स्तर पर ले जाए और विभिन्न परिवर्तनकारी सुधारों पर काम करे तो 2047 तक दुनिया का सबसे विकसित देश बन जाएगा।

उन्होंने नयी शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 की सराहना करते हुए कहा कि इसके कार्यान्वयन से भारत दुनिया की ‘‘ज्ञान राजधानी’’ बन जाएगा। एआईसीटीई के अध्यक्ष ने एमिटी विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की क्षेत्रीय बैठक के दौरान अपने विचार साझा किए।

सीताराम ने कहा, ‘‘भारत 2047 तक विश्व का सबसे विकसित देश होगा। ‘अमृत काल’ के दौरान, हमें उच्च शिक्षा को अगले स्तर तक ले जाना होगा और विभिन्न परिवर्तनकारी सुधारों पर काम करना होगा।’’

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी के पूर्व निदेशक सीताराम ने कहा, ‘‘नयी शिक्षा नीति 2020 में उत्कृष्ट विचार शामिल है जिन्हें अगले 25 वर्षों में लागू किया जा सकता है जिससे भारत विश्व में ज्ञान की राजधानी बन जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत के पास सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक और नवोन्मेषी मस्तिष्क है और इसमें विश्व की वैज्ञानिक और आर्थिक महाशक्ति बनने की क्षमता है।

सीताराम ने कहा, ‘‘देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है इसलिए समय की मांग है कि युवाओं को अपने स्वयं के स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया जाए और एमिटी द्वारा उन्हें प्रदान किए गए अवसरों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए।’’

नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार की बैठक में नवोन्मेषक और स्टार्ट-अप, नीति निर्माताओं और राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों सहित लगभग 800 से 1,000 प्रतिभागी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड