देश की खबरें | पांच परिजनों की जान ली और फिर अपनी जान दे दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना में 30-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो सौतेले बेटों और सास-ससुर को जलाकर मार डालने के एक दिन बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पांच परिजनों की जान ली और फिर अपनी जान दे दी

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर पंजाब के लुधियाना में 30-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो सौतेले बेटों और सास-ससुर को जलाकर मार डालने के एक दिन बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलदीप सिंह ने लुधियाना में सिधवान बेट के पास अपने खुर्शेदपुर गांव में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा था कि सिंह ने जालंधर जिले में सोमवार देर रात अपनी पत्नी परमजीत कौर, उसके पूर्व पति से पैदा दो बेटों- अर्शदीप (8) और अनमोल (5) तथा उसके पिता सुरजन सिंह और मां जोगिंदरो को कथित तौर पर जलाकर मार डाला था।

वह परमजीत कौर के अपने मायके से उसके घर लौटने से इनकार करने को लेकर नाराज था।

कौर अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ पिछले पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

सिंह चाहता था कि उसकी पत्नी लुधियाना के खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट जाए, लेकिन उसने मना कर दिया, क्योंकि कथित तौर पर सिंह उसे और उसके बच्चों को पीटा करता था।

घटना की रात सिंह और उसके दो साथियों ने सो रहे पांचों लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि दो साथियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

Apple के सीईओ टिम कुक ने दी होली की शुभकामनाएं, शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

Axar Patel IPL Stats: आईपीएल में कुछ ऐसा रहा हैं अक्षर पटेल का प्रदर्शन, स्टार आलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rakesh Tikait Accident: किसान नेता राकेश टिकैत की कार से टकराई नीलगाय, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे; Video

DC vs MI, WPL 2025 Final: क्या मुंबई इंडियंस को हराकर खिताब अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? फाइनल मुकाबले में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

\