विदेश की खबरें | जो भी टीका उपलब्ध हो, उसे लीजिए : फौसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने एनबीसी से कहा कि उपलब्ध होने जा रहा तीसरा टीका ‘‘कुछ और नहीं, बल्कि एक अच्छी खबर है’’ तथा इससे महामारी को रोकने में मदद मिलेगी।

उन्होंने एनबीसी से कहा कि उपलब्ध होने जा रहा तीसरा टीका ‘‘कुछ और नहीं, बल्कि एक अच्छी खबर है’’ तथा इससे महामारी को रोकने में मदद मिलेगी।

अमेरिकी नियामकों ने बुधवार को घोषणा की कि जॉनसन एंड जॉनसन का एकल खुराक टीका कोविड-19 के खिलाफ मजबूत सुरक्षा उपलब्ध कराता है तथा उम्मीद है कि इसे शीघ्र ही एफडीए से मंजूरी मिलेगी।

फौसी ने कहा कि लोगों को थोड़े अधिक प्रभावी फाइजर और मॉडर्ना के टीकों के इंतजार में जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लगवाने से नहीं बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोरोना वायरस रोधी कोई टीका उपलब्ध है तो यह लिया जाना चाहिए और इस बारे में विचार नहीं किया जाना चाहिए कि यह कौन सा टीका है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\